फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   accidant

ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी, मां की मौत, पुत्री चुटहिल

Tue, 11 Aug 2020 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
accidant
अछल्दा (औरैया)। अछल्दा-अटसू मार्ग पर निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सोमवार की सुबह ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। उसकी बेटी घायल हो गई। महिला हेलमेट नहीं लगाए थी। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है, चालक फरार हो गया है।
विज्ञापन

बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव कोठी कुसमरा निवासी सुमन (50) पत्नी अरुण कुमार बाबरपुर में रहकर अपने बच्चों को शिक्षा दिला रही थीं। सोमवार की सुबह पुत्री रश्मि को लेकर स्कूटी से बाबरपुर जा रही थी। सुबह तकरीबन 8:45 बजे गांव रामपुर वैश्य के पास निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के सामने पहुंचते ही ईंट से लदे ट्रैक्टर से टकरा गई। आसपास के लोगों ने बताया कि मिट्टी में फिसलन होने से स्कूटी का संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ। स्कूटी सवार सुमन की मौके पर ही मौत हो गई, पुत्री रश्मि को हल्की चोट आई।
विज्ञापन

महिला के पति अरुण कुमार सेना में हैं। वह इस समय असम में तैनात हैं। घटना की सूचना परिजनों ने पति को दे दी है। महिला के दो पुत्री रश्मि व देवी और पुत्र सत्यम हैं। थानाध्यक्ष तारिक खान ने बताया कि ट्रैक्टर पकड़ लिया गया है। चालक घटना के बाद भाग गया। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed