फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   accidant

साथियों के साथ नहाने गया बालक अरिंद नदी में डूबा, पांच घंटे बाद मिला शव

Sun, 09 Aug 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
accidant
सहायल (औरैया)। दोस्तों के साथ नहाते समय एक बालक अरिंद नदी में डूब गया। गोताखोरों की मदद से पांच घंटे बाद बालक के शव को बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन

कस्बा सहायल निवासी शिव कुमार मजदूरी करके अपने परिवार का गुजर बसर करते हैं। उनके तीन पुत्र है। रविवार की दोपहर शिव कुमार का तीसरे नंबर का पुत्र जीतेश (16) कस्बे के ही कुछ साथियों के साथ अरिंद नदी में नहाने गया था। साथियों के साथ नदी में अठखेलिया करते समय वह तेज बहाव की वजह से नदी में डूब गया। काफी देर तक जीतेश को पानी से बाहर न निकलते देख उसके साथियों ने इसकी जानकारी कस्बे के लोगों और जीतेश के परिजनों को दी।
देखते-देखते ही नदी किनारे ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गांव में रहने वाले कई गोताखोर नदी में डूबे जीतेश के शव की तलाश में कूदे। इस बीच ग्रामीणों की सूचना पर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीण गोताखोरों ने लगभग पांच घंटे की मशक्कत के बाद जीतेश को बाहर निकाला। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जीतेश कस्बा स्थित श्याम सखी इंटर कालेज में पढ़ाई करता था। इस वर्ष उसने हाईस्कूल की परीक्षा पास कर 11वीं में प्रवेश लिया था। थाना प्रभारी ब्रजेश भार्गव ने बताया कि मृतक बालक के साथ उसके सात साथी भी नदी में स्नान कर रहे थे, जिन्होंने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। बालक के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed