{"_id":"5f2da7998ebc3e3cc5437a81","slug":"accidant-auraiya-news-knp575629962","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस और टेंपो की भिडं़त में छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस और टेंपो की भिडं़त में छह लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। बाबरपुर-फफूंद मार्ग पर गांव चकसत्तापुर के पास टेंपो और बस की भिड़ंत में छह लोग घायल हो गए। घायलों में तीन को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को सैफई रेफर कर दिया। तीन अन्य लोगों ने निजी अस्पताल में अपना इलाज कराया।
बाबरपुर से सवारियां लेकर टेंपों फफूंद जा रहा था। बाबरपुर-फफूंद मार्ग पर गांव चकसत्तापुर के पास सामने से आ रही एक प्राइवेट बस से भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही टेंपो सड़क किनारे पलट गया। जिससे उसमें सवार सवारियों में छह सवारियां घायल हो गयीं। राहगीरों की मदद से टेंपो को सीधा कर उसमेें फंसी सवारियों को निकाला जा सका।
घटना में छुटपुट चोटिल हुए तीन लोगों ने निजी चिकित्सक के यहां अपना इलाज करवाया। वहीं फफूंद थाना क्षेत्र निवासी ऑटो चालक मुवीन पुत्र मुन्ना, सरैया निवासी शमशाद पुत्र रज्जाक, रोशनपुर निवासी योगेश पुत्र सुधीर को वहां से निकल रही एंबुलेंस के चालक द्वारा सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया। जहां से तीनों को सैफई रेफर कर दिया गया। वहीं टेंपों व बस को कोतवाली पुलिस ने कोतवाली लाकर खड़ा किया है।