{"_id":"5ef8de598ebc3e42c701ee6b","slug":"accidant-auraiya-news-knp568154073","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइकसवार महिला की मौत, पिता-पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइकसवार महिला की मौत, पिता-पुत्र घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल(औरैया)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मौहारी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका पुत्र और पति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सैफई रेफर किया गया है।
चकरनगर थानाक्षेत्र के गांव मानपुरा गनियाबार निवासी रामरतन दोहरे पुत्र बिहारी शनिवार को अपनी पत्नी रजनी व पुत्र सुनील के साथ क्षेत्र के गांव मौहारी में रहने वाले अपने बहनोई हरिशंकर के लड़के की शादी में शामिल होने आए थे। रविवार को समारोह होने के बाद वापस घर जा रहे थे। हाईवे पर श्याम कोल्ड स्टोर के पास पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
जिससे तीनों ही सड़क पर गिर गए। हादसे में रजनी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रामरतन और उसका पुत्र सुनील बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलती ही उप निरीक्षक विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।