{"_id":"5eb196aa8ebc3e08ed2464e2","slug":"accidant-auraiya-news-knp558651785","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरकर गंभीर घायल हुए वृद्ध ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरकर गंभीर घायल हुए वृद्ध ने दम तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आर्य नगर में रविवार की शाम कच्चे मकान की छत की मरम्मत करते समय बंदरों के हमले से डरकर भागने पर छत से गिरकर घायल वृद्ध की सोमवार की शाम मौत हो गई। वृद्ध कानपुर रोड पर रेहड़ी लगाकर पान मसाला व नमकीन आदि बेचता था।
मोहल्ला आर्य नगर के गौरैया तालाब के पास रहने वाला सुरेश दोहरे (60) रविवार की शाम को कच्चे घर की छत की मरम्मत कर रहा था। तभी बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। इससे घबड़ा कर भागते समय वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। लॉकडाउन के चलते कामकाज ठप होने से आर्थिक दिक्कत की वजह से उसने इलाज भी नहीं कराया। पास पड़ोस के लोगों ने इलाज के लिए मदद करने को कहा, पर उसने मदद लेेने से इंकार कर दिया।
सोमवार की शाम अचानक सुरेश दोहरे की हालत बिगड़ गई। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि सुरेश दोहरे के दो पुत्रियां और एक पुत्र है। एक पुत्री की शादी हो चुकी है। एक पुत्र व पुत्री अभी काफी छोटे हैं। घर के मुखिया की मौत होने से परिवार के सामने रोजी रोटी की समस्या खड़ी हो गई है। मोहल्ले वालों ने जिला प्रशासन व समाजसेवियों से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।