{"_id":"5e46e8128ebc3ee6134d8dbd","slug":"accidant-auraiya-news-knp544684871","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर फटने से कार हुई बेकाबू, वृद्धा को टक्कर मारकर पलटी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायर फटने से कार हुई बेकाबू, वृद्धा को टक्कर मारकर पलटी, मौत
विज्ञापन
फोटो 14 एयूआरपी 01- हाईवे पर कार को क्रेन से हटवाती अयाना थाना पुलिस
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादगंज (औरैया)। हाईवे पर पिछला टायर फटने से बेकाबू कार ने वृद्धा को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार डिवाइडर के दूसरी ओर पलट कर सीधी हो गई। इससे कार सवार तीन महिलाएं व चालक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कार छोड़कर चारों सवार भाग गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर क्रेन से थाने ले गई।
मुरादगंज के वाकरपुर निवासी राजेश्वरी देवी (65) पत्नी सत्यनारायण दुबे शुक्रवार को दोपहर में मुरादगंज स्थित सेंट्रल बैंक से रुपये निकालने गई थी। बैंक से रुपये निकालने के बाद वह हाईवे पार करने के लिए डिवाइडर पर खड़ी थी। तभी इटावा की ओर से आ रही कार पिछला टायर फटने से अनियंत्रित होकर वृद्धा को टक्कर मारते हुए डिवाइडर के दूसरी जाकर पलट कर सीधी हो गई। टक्कर लगने से वृद्धा की मौके पर मौत हो गई। कार में सवार दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्धा के शव को जिला अस्पताल भिजवाया। इसी बीच कार चालक व तीन महिलाएं घटनास्थल से भाग निकले। कार को अयाना थाने की पुलिस ने कब्जे में लेकर क्रेन से थाने पहुंचाया।
उधर, कार का टायर औरैया थाने की सीमा में फटने व बाद में डिवाइडर पार कर अयाना थाने की सीमा में जाकर गिरने के कारण दोनों थानों की पुलिस में सीमा को लेकर विवाद भी हुआ। हालांकि बाद में अयाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की सहमति बनी।