{"_id":"5e4597f38ebc3ee5d5222bec","slug":"accidant-auraiya-news-knp544464027","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयाना (औरैया)। अयाना-भरतौल मार्ग पर गुरुवार को दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इस मौके पर बाइक सवार किसान की मौके पर मौत हो गई। उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक और एक मजदूर को पकड़कर पास ही स्थित ट्यूबवेल के कमरे में बंद कर दिया। थोड़ी देर बाद दोनों वहां से भाग गए। किसान के परिजनों ने अयाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अयाना थाना क्षेत्र के पुरवा निवासी किसान रामसिया (50) पुत्र गेंदा लाल गुरुवार को दोपहर भतीजे राघवेंद्र (35) पुत्र मुलायम सिंह के साथ सेंगनपुर अपनी दवा लेने गए थे। वहां से दोनों बाइक से लौट रहे थे। बाइक भतीजा चला रहा था। अयाना-भरतौल मार्ग पर पहुंचते ही सुभाष के ट्यूबवेल के पास पीछे से ईंट लादकर आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
इससे दोनों उछलकर बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। रामसिया की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने राघवेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इस दौरान ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक और एक मजदूर को पकड़कर ट्यूबवेल के कमरे में बंद कर दिया। थोड़ी देर में ट्रैक्टर चालक व मजदूर कमरे का जंगला तोड़कर भाग गए। एक को ग्रामीणों ने पकड़कर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। एसओ अयाना गया प्रसाद वर्मा ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। बाइक और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। किसान के पुत्र लोकेंद्र ने अज्ञात चालक और ट्रैक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।