{"_id":"5e3b12dc8ebc3ee5ee52d003","slug":"accidant-auraiya-news-knp5427628114","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से गिरी महिला गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से गिरी महिला गंभीर घायल
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सलैया निवासी एक वृद्धा बुधवार की शाम पुत्र के साथ बाइक से कानपुर देहात स्थित उसकी ससुराल जा रही थी। अचानक से बीच रास्ते में वह बाइक से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन पुत्र ने उसे सौ शैय्या युक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान वृद्धा ने दम तोड़ दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सलैया निवासी विटोली देवी (60) पत्नी रमेश चंद्र बुधवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे अपने बड़े पुत्र शैलेंद्र कुमार के साथ बाइक से उसकी ससुराल मंगलपुर कानपुर देहात जा रही थी। बीच रास्ते में अचानक से बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे पीछे बैठी वृद्धा सड़क पर गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
पुत्र शैलेंद्र ने तुरंत एंबुलेंस से उसे सौ शैय्या युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान वृद्धा ने दम तोड़ दिया। घटना के संबंध में शैलेंद्र ने फोन से परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजनों की जिला अस्पताल में भीड़ जमा हो गई। उधर कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।