फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   accidant

डीसीएम की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत

Thu, 06 Feb 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
accidant
फोटो05एयूआरपी 08- युवक की मौत की सूचना पर जिला अस्पताल औरैया में भारी संख्या में मौजूद लोगों की भीड़ - फोटो : AURAIYA
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में पढ़ीन गांव के सामने बुधवार को सुबह तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर चालक व परिचालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

अश्वनी कुमार गुप्ता (37) पुत्र स्व. राम नारायण गुप्ता मोहल्ला गुरुहाई में अपने मामा के यहां रहता था। पढ़ीन गांव स्थित एक टेंट की दुकान पर काम करता था। बुधवार को सुबह लगभग नौ बजे वह औरैया से साइकिल से जा रहा था। पढ़ीन गांव के सामने पहुंचते ही सामने से तेज रफ्तार से आ रही डीसीएम की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

वहां मौजूद लोगों ने उसे जिला अस्पताल औरैया में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल में परिजनों के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग पहुंच गए। कोतवाली पुुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार मृत युवक के माता-पिता की मौत हो चुकी है। इसलिए वह यहां अपने मामा के यहां रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीसीएम के चालक ने टक्कर लगते ही गाड़ी वहीं रोक दी। खुद ही पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर चालक-परिचालक को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed