{"_id":"5e29e5008ebc3e7d5b70ca90","slug":"accidant-auraiya-news-knp540285728","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ के हमले से घायल किसान की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ के हमले से घायल किसान की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
बेला (औरैया)। अन्ना सांड़ के हमले से घायल किसान राजेंद्र (50) की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वह कानपुर के एक निजी में भर्ती थे। राजेंद्र की मौत की खबर घर आते ही परिवार में कोहराम मचा रहा। रिश्तेदारों ने सांत्वना देकर शांत कराया।
बेला थाना क्षेत्र के डमरपुर गांव निवासी राजेंद्र (50) पेशे से किसान थे। सोमवार को सुबह वह किसी काम से कस्बे की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान अन्ना सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। इससे राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और सांड़ वहां से भगाया। इसके बाद परिजन राजेंद्र को कानपुर के एक निजी अस्पताल ले गए।
वहां तीन दिन बाद गुरुवार को सुबह उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष ब्रजेश भार्गव और याकूबपुर चौकी प्रभारी हेमंत कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव के लोगों का कहना है कि अन्ना मवेशियों से निजात नहीं मिलती दिख रही है। किसानों की फसलों के साथ ही अन्ना मवेशी लोगों की जान भी ले रहे हैं। अगर ऐसे ही चलता रहा, तो किसान अनशन शुरू करेंगे।