फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   accidant

मिक्सर मशीन में मारी टक्कर, मशीन पर बैठे पांच मजदूर घायल

Thu, 23 Jan 2020 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
accidant
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में जालौन रोड पर देवकली चौकी के पास बुधवार की सुबह मिक्सर मशीन ले जाते समय तेज रफ्तार कार ने सामने से मशीन में टक्कर मार दी। इससे मशीन पर बैठे पांच मजदूर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जालौन रोड पर बुधवार की सुबह लगभग नौ बजे निर्माणाधीन मकान की छत का स्लैब डालने के लिए कुछ मजदूर एक मिक्सर मशीन जालौन ले जा रहे थे। जैसे ही उनकी मशीन देवकली चौकी के पास पहुंची तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने सामने से टक्कर मार दी, जिससे मशीन पर बैठे साजिद अली (25) पुत्र सुलेमान निवासी खानपुर चौराहा, प्रेम नारायण (45) पुत्र सोहनलाल निवासी मोहल्ला बनारसीदास, अखिलेश (22) पुत्र बालेश्वर, आसिफ (25) पुत्र सफी मोहम्मद निवासी उत्तरी पूरा थाना बिल्लौर जिला कानपुर व निर्मल (18) पुत्र रामसेवक निवासी बमुरिपुर औरैया गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर सभी का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed