फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   accidant

डंपर पलटा, चालक की मौत

Thu, 09 Jan 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
accidant
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के अनंतराम ओवरब्रिज पर गुरुवार को सुबह गिट्टी से लदे डंपर ने आगे जा रहे खाद से लदे ट्रक में टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित होकर डंपर पलट गया। इस दुर्घटना में डंपर चालक की मौत हो गई। जेब में मिले विजिटिंग कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

आगरा के खेरागढ़ थाना क्षेत्र के गांव जनकपुरा डांडा निवासी हेम सिंह का पुत्र बचन सिंह (38) फिरोजाबाद स्थित नरेंद्र रोड लाइंस का डंपर चलाता था। गुरुवार को डंपर में मध्य प्रदेश से गिट्टी लेकर भाऊपुर औरैया के लिए निकला था। सुबह तकरीबन पांच बजे अनंतराम ओवरब्रिज पर पहुंचने पर डंपर चालक को झपकी आ गई। इससे डंपर आगे जा रहे खाद से लदे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डंपर का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चालक बचन सिंह उछल कर दूर जा गिरा।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने गंभीर रूप से घायल चालक को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेब में मिले विजिटिंग कार्ड से डंपर चालक की पहचान हुई, बाद में उसके परिजनों को सूचना भेजी गई। जानकारी मिलते ही परिजन अजीतमल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed