{"_id":"5e1621e68ebc3e87975ad63f","slug":"accidant-auraiya-news-knp5371989144","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस से गिरकर खेरा उमरी निवासी युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस से गिरकर खेरा उमरी निवासी युवक की मौत
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। फफूंद और कंचौसी रेलवे स्टेशन के मध्य ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। युवक की शिनाख्त समीपस्थ गांव खेरा निवासी के रूप में हुई। मृतक दिल्ली से अपनी ससुराल गया बिहार जा रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बुधवार शाम ग्राम बला का मड़ैया के सामने एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत की सूचना पर दिबियापुर थाने को दी गई। दिबियापुर थाने के इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि आधार कार्ड से युवक की शिनाख्त सुधीर (25) पुत्र बलवान निवासी खेरा उमरी के रूप में हुई है।
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शिनाख्त कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम खेरे के सुरेंद्र ने बताया कि युवक की जून में शादी हुई थी। वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था।