{"_id":"5dcc52b88ebc3e5b60374d44","slug":"accidant-auraiya-news-knp5256347145","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर में आग लगने से गृहस्थी का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलिंडर में आग लगने से गृहस्थी का सामान राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद (औरैया)। कस्बा स्थित मोहल्ला ताहरपुर में बुधवार की सुबह एक घर में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई। काफी मशक्कत से एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की चपेट में आकर बीस हजार रुपये नगद व गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
मोहल्ला ताहरपुर निवासी सावित्री पत्नी रवि किशन बुधवार की सुबह तकरीबन सात बजे खाना बना रहीं थीं। तभी अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने कमरे में रखी पूरी गृहस्थी चपेट में ले लिया। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग पानी लेकर दौड़े और आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद एक घंटे बाद आग पर काबू पा जा सका। तब तक अनाज व गृहस्थी का सामान और वहां रखा बीस हजार रुपया नगद जलकर राख हो गया।
पीड़ित रवि किशन मेहनत मजदूरी कर परिवार पाल रहा है। वार्ड के सभासद नंदलाल सिसोदिया ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। सभासद का कहना है कि पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।