{"_id":"5da763f98ebc3e013c6cc9b1","slug":"accidant-auraiya-news-knp5201666120","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। करवा चौथ के पर्व के लिए पाता निवासी अपनी बहन को करवा देकर लौट रहे बाइक सवार युवक को किसी बेकाबू वाहन ने टक्कर मार दी। घायल युवक को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। बाद में परिजन जिला अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
वेद प्रकाश (22) पुत्र राम महेश निवासी जयकरन का पुर्वा अपनी पाता निवासी बहन के घर से लौट रहा था। उसकी बाइक ग्राम लछियामऊ के पास पहुंची थी। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को सीएचसी दिबियापुर में प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया गया। जहां सैफई जाते समय शाम लगभग साढ़े आठ बजे परिजनों को रास्ते में युवक की सांसें थमती प्रतीत हुईं। इस पर परिजनों ने एंबुलेंस को बीच रास्ते में औरैया स्थित जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।