फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ABVP officials burnt the effigy of Bengal CM

Auraiya News: एबीवीपी पदाधिकारियों ने बंगाल सीएम का पुतला फूंका

Sun, 25 Feb 2024 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
ABVP officials burnt the effigy of Bengal CM
औरैया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् औरैया के पदाधिकारियों व सदस्यों ने रविवार को सुभाष चौक पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंक। इस दौरान एबीवीपी के पदाधिकारियों ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर ममता सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

एबीवीपी के जिला संयोजक सुदीप चौहान ने कहा कि पश्चिम बंगाल में निरंकुशता चरम पर है। टीएमसी की विभाजनकारी नीति राज्य के सुनहरे भविष्य को अंधेरे में धकेल रही है। तहसील संयोजक भानु प्रताप ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ संदेशखाली में हो रही हिंसा ने आम जनमानस को झकझोर कर रख दिया है। बावजूद इसके ममता बनर्जी तुष्टिकरण के नाम पर मौन साधकर बैठी हुई हैं ।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आयुष शुक्ला, नगर सह मंत्री सुधांशु यादव , आशुतोष तिवारी, मधुरम अवस्थी, अंकित वर्मा, हर्ष शुक्ला, रोहित चौहान, अभय परिहार, अर्जुन पोरवाल, ऋषभ गुप्ता , क्रिश पोरवाल, उत्कर्ष विश्नोई, दीपू गुर्जर, सूर्य प्रताप कुशवाह समेत संगठन के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed