{"_id":"61094a49d8f4f409395b28fa","slug":"absconding-killer-arrested-in-auraiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: फरार इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार, दोस्त के साथ मिलकर उसकी प्रेमिका के पति को उतारा था मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: फरार इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार, दोस्त के साथ मिलकर उसकी प्रेमिका के पति को उतारा था मौत के घाट
Tue, 03 Aug 2021 07:26 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 03 Aug 2021 07:26 PM IST
सार
पुलिस ने अवैध संबंधों में हत्या का शक जताकर जांच शुरू की थी। परिजनों से पूछताछ में पत्नी संतोषी पर शक गहराया। पत्नी से पूछताछ में उसने प्रेमी रवि और उसके दोस्त नितिन भाटी निवासी आजमपुर थाना दनकौर जिला गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) के साथ मिलकर हत्या करने की बात स्वीकार की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
यूपी में औरैया जिले के अयाना थाना क्षेत्र अंतर्गत अंतौल में करीब डेढ़ माह पूर्व दोस्त के साथ मिलकर उसकी प्रेमिका के पति की हत्या करने के मामले में फरार इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 14 जून की सुबह अंतौल निवासी सुखलाल का हाईवे किनारे रक्तरंजित शव मिला था।
पुलिस ने अवैध संबंधों में हत्या का शक जताकर जांच शुरू की थी। परिजनों से पूछताछ में पत्नी संतोषी पर शक गहराया। पत्नी से पूछताछ में उसने प्रेमी रवि और उसके दोस्त नितिन भाटी निवासी आजमपुर थाना दनकौर जिला गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) के साथ मिलकर हत्या करने की बात स्वीकार की थी।
पुलिस इस मामले में रवि और संतोषी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। फरार नितिन पर एसपी अपर्णा गौतम ने 15 हजार रुपये का इनाम रखा था। थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि फरार आरोपी को मुरादगंज पुल के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।