फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   abhiyaan,mantri,vacine

बच्चे को पोलियो खुराक पिलाकर मिशन इंद्रधनुष की शुरूआत

Mon, 02 May 2022 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
abhiyaan,mantri,vacine
फोटो-02एयूआरपी-28- दिबियापुर सीएचसी में बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरूआत करते पूर्व - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मिशन इंद्रधनुष के तहत सोमवार को टीकाकरण अभियान की शुरूआत हुई। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरूआत की।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि बच्चों और महिलाओं को विभिन्न बीमारियों से बचने के लिए टीकाकरण अवश्य कराना चाहिए। ताकि गंभीर बीमारियों को जड़ से समाप्त किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि टीकाकरण अभियान में कोई भी न छूटे, इसके लिए पूरी तैयारी से टीमें क्षेत्र में निकलें। सीएचसी अधीक्षक डा.विजय आनंद ने बताया कि इंद्रधनुष का यह टीकाकरण अभियान 12 मई तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन इंद्रधनुष के तहत दो वर्ष से कम के छूटे बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को टीके लगाए जाएंगे। अभियान में डीपीटी, हेपेटाइटिस बी,पोलियो, मीजल्स आदि टीके एएनएम और आशा कार्यकत्रियां घर-घर जाकर लगाएंगी।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.आरके सिंह, डिप्टी सीएमओ डा.शलभ मोहन, सीएचसी अधीक्षक डा.विजय आनंद, बीपीएम अश्वनी कुमार, फार्मासिस्ट अनिल कुमार, स्टाफ नर्स रीना यादव एवं स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed