फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Abhishek, Suraj and Ansh top the marathon

Auraiya News: मैराथन में अभिषेक, सूरज और अंश अव्वल

Sun, 21 Dec 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 21 Dec 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Abhishek, Suraj and Ansh top the marathon
फोटो-38-वितेजाओं को पुरस्कार देते महंत व अन्य।संवाद
एरवाकटरा (औरैया)। क्षेत्र के गांव शेखुपुर में राधाकृष्णा बद्रीधाम मंदिर नगला केहरी ने रविवार को पांच हजार मीटर मैराथन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रतिभागियों की मैराथन बुंदेलखंड एक्सप्रेस की सर्विस लाइन पर कराई गई। मैराथन में अभिषेक, सूरज और अंश अव्वल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के महंत महाराज ऋषिदास द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में 80 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
इसमें मढ़ा माछीझील निवासी अभिषेक सेंगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, हरदोई के सूरज पाल द्वितीय और अछल्दा के अंश पाल तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान श्रीप्रकाश यादव, साहिब सिंह यादव, प्रमोद यादव, राजकमल यादव, सुखवीर यादव, जीतू यादव, महेश प्रताप सिंह, पंकज तिवारी नीटू, समीर यादव, मोनू यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed