फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   aary samaaj mandir mein hua vishesh vaidik yagy

आर्य समाज मंदिर में हुआ विशेष वैदिक यज्ञ

Mon, 28 Feb 2022 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
aary samaaj mandir mein hua vishesh vaidik yagy
औरैया। स्थानीय आर्य समाज मंदिर में शनिवार को स्वामी दयानंद सरस्वती की 198 वीं जयंती श्रद्धा से मनाई गई। इस दौरान मंदिर में विशेष वैदिक यज्ञ हुआ। पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हवन में आहुतियां देते हुए विश्व कल्याण की कामना की।
विज्ञापन

आर्य समाज मंदिर परिसर में हवन-पूजन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यज्ञ में यजमान के रूप में आहुतियां डालीं। आर्य समाज के सदस्यों के परिवार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

यज्ञ पुरोहित ने इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ में आहुतियां कराईं। साथ ही सभी को यज्ञ के महत्व व वैदिक धर्म के प्रचार प्रसार, आडंबर और पाखंड के विरुद्ध स्वामी दयानंद सरस्वती के योगदान पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप प्रधान प्रेम सिंह ने सभी उपस्थित सदस्यों को स्वामी दयानंद के दिखाए मार्ग पर चलने को प्रेरित किया। बच्चों ने भी यज्ञ में आहुति डालकर प्रार्थना की।
इसके बाद सूर्यांश, लक्ष्मी, श्रेयश ने वेद मंत्र व दयानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। सामूहिक शांति पाठ से कार्यक्रम का समापन किया गया। संचालन प्रधान डॉक्टर सर्वेश आर्य ने किया।

इस अवसर पर डॉक्टर गोविंद, कृष्ण कुमार साबरन, कृष्ण कुमार दुबे, मुकेश गुप्ता, आनंद गुप्ता, सक्षम सेंगर, ज्ञान सक्सेना, भीमसेन सक्सेना, अनिल गुप्ता, अर्पित दुबे, डॉ विभा आर्य, विश्वमोहिनी, कृष्ण कुमार दुबे, कपिल पोरवाल, राजेश पोरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed