फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   AAP leader Sanjay Singh statement against Yogi government

योगी सरकार पर हमला: आप नेता संजय बोले- कोरोना के नाम पर हुआ करोड़ों का घोटाला, भाजपा ने प्रदेश को लूटने का काम किया

Wed, 14 Jul 2021 11:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 14 Jul 2021 11:01 PM IST
सार

 सांसद संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वेंटिलेटर, वाइपर, मॉनीटर की खरीद में करोड़ों का घोटाला हुआ।

विज्ञापन
AAP leader Sanjay Singh statement against Yogi government
सांसद संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी जोड़ो अभियान को गति देने के लिए बुधवार को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह औरैया जिले के दौरे पर आए। वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोरोना के नाम पर करोड़ों का घोटाला किया है।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव में गुंडागर्दी कर लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार कर दिया गया। शहर के एक होटल में सांसद संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वेंटिलेटर, वाइपर, मॉनीटर की खरीद में करोड़ों का घोटाला हुआ।
विज्ञापन


लखनऊ के हजरतगंज थाने में प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना, प्रमुख सचिव आलोक कुमार और कई मेडिकल कॉलेज के संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल मॉडल को लेकर यूपी में सदस्य अभियान शुरू किया गया है। हर विधान सभा क्षेत्र में 25 हजार सदस्य बनाए जाने हैं। 2022 में प्रदेश में बदलाव देखने को मिलेगा।
 

साढ़े चार सालों में यूपी सरकार ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। भाजपा की अब श्मशान बनाने की विचार धारा है। आप कार्यकर्ताओं ने सांसद का स्वागत किया।

स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष सुमेंद्र पोरवाल, हेमंत पोरवाल, अशोक सिंह यादव, राहुल प्रजापति, अजय शुक्ला, पिंटू शर्मा, अंकिता यादव, सुदेश कुमार, लतीफ खान, चंद्र मोहन यादव, देव पोरवाल आदि मौजूद रहे।

इटावा जिले में भी सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनसंख्या वृद्धि एक समस्या है, इसपर नियंत्रण होना चाहिए। मैंने जब एक कानून को पढ़ा तो पाया कि दो से अधिक बच्चे होने पर प्रधान नहीं बन सकता, प्रधानमंत्री मंत्री बन सकता है यह कौन सा नियम है?

यूपी सरकार के कानून में लिखना चाहिए कि दो से अधिक बच्चे वाले एमपी, एमएल, मंत्री नहीं बन सकते और प्रधानमंत्री भी नहीं बन सकता। 153 विधायकों के दो से अधिक बच्चे हैं। उनके टिकट कटने चाहिए। कानून समानता का बनना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed