फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Aadhar required for scholarship application in auraiya

औरैया: छात्रवृत्ति आवेदन के लिए आधार जरूरी

Thu, 30 Jul 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Aadhar required for scholarship application in auraiya
औरैया। शैक्षिक सत्र 20-21 में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनांतर्गत चालू वित्तीय वर्ष से आधार वेस्ड भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि इसमें छात्रों के आधार नंबर से लिंक/सीडेडे बैंक खाते में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि हस्तांतरित की जानी प्रस्तावित है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी आवेश कुमार ने बताया कि छात्र-छात्राओं का नाम, पिता/पति ना नाम, लिंग, जन्मतिथि का सत्यापन भरे गए आधार नंबर यूआईडी (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) से ऑनलाइन कराया जाएगा। इसके बाद आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा। उक्त ओटीपी को आवेदन पत्र के भरने के बाद छात्र की ओर से आवेदन पत्र ऑनलाइन सबमिट किया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में जिले के सभी अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं को को निर्देशित किया जाता है कि जिनके आधार कार्ड नहीं है, वह प्रत्येक दशा में आधार कार्ड बनवा लें और जिनके पास आधार कार्ड उपलब्ध हैं, वह अपने आधार कार्ड को अपने आधार कार्ड को अपने मोबाइल नंबर एवं राष्ट्रीयकृत निजी, ग्रामीण बैंक में अपने खोले बैंक खाते लिंक/सीड करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल अंकपत्र/प्रमाण पत्र में अंकित नाम, जन्मतिथि तथा अपने माता-पिता/पति का नाम के अनुरुप ही आधार कार्ड में सभी विवरण संशोधित /अपडेट करा लें। आधार कार्ड में अगर लिंग (जेंडर) गलत है उसके भी शुद्ध करा लें। उक्त आधार वेस्ट भुगतान एवं आधार कार्ड बनवाने/अपडेट कराने के संबंध में जिले की सभी शिक्षण संस्थाएं अपने स्तर से छात्र-छात्राओं को सूचित/अवगत कराना सुनिश्चित करें। जिससे छात्र-छात्राएं बिना किसी कठिनाई के ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed