{"_id":"f03feed284f33a7c11309f06f0e94110","slug":"aadhar-card-worker-tharet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड बनाने वाली संस्था कर्मी से की मारपीट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड बनाने वाली संस्था कर्मी से की मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 02 Jan 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार शाम आधार कार्ड बनाने वाली संस्था कर्मचारी के साथ युवक ने मारपीट कर मोटरसाइकिल एवं लैपटाप क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत दिबियापुर पुलिस से की है। थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विजय नगर, इटावा निवासी अवनीश पुत्र रुआब सिंह ने बताया कि वह गांव शाहपुर, ककोर से बुधवार शाम आधार कार्ड बनाकर दिबियापुर वापस आ रहा था। सेहुद मंदिर के पास विक्की दोहरे पुत्र महेश चंद्र एवं उसके साथियों ने उसे घेरकर पीटा और गुंडा टैक्स की मांग पूरी न करने पर जान से मारने की धमकी दी। लैपटाप एवं मोटरसाइकिल भी तोड़ दी।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि दिबियापुर में सेट्रल बैंक के पीछे स्थित आधार कार्ड दफ्तर पर भी इसी युवक ने हंगामा काटा था, वहां पर भी कर्मचारियों से पैसे मांगे थे। न देने पर कार्यालय में तोड़फोड़ की थी और लैपटाप समेत अन्य सामान छीनकर ले गए थे। हालांकि बाद में पुलिस के दबाव में आरोपी युवक लैपटाप वापस दे गए थे।
विज्ञापन