फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Aadhaar card will not be accepted for date of birth verification

Auraiya News: जन्मतिथि सत्यापन के लिए आधार कार्ड नहीं होगा स्वीकार

Tue, 19 May 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 19 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar card will not be accepted for date of birth verification
औरैया। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना और वृद्धावस्था पेंशन योजना में पात्रों के आवेदन के मानकों में फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन

अब आवेदन के लिए पात्रों का आधार कार्ड जन्मतिथि सत्यापन में काम नहीं आएगा। इसकी जगह पर अब पात्रों को कुटुंब रजिस्टर, फैमिली आईडी और शैक्षिक प्रमाण पत्र की प्रति देनी होगी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र कुमार शशि ने बताया कि राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना व वृद्धावस्था पेंशन योजना में आधार कार्ड को जन्मतिथि के साक्ष्य के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। पुराने नियमों के तहत आधार कार्ड के माध्यम से आयु की गणना की जाती थी, परंतु इसे अमान्य घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

वैकल्पिक दस्तावेज के तौर पर आवेदक व पेंशनर को आयु प्रमाण के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में कोई एक दस्तावेज ऑनलाइन वेबसाइट https://sspy-up.gov.in पर अपलोड करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में कुटुंब रजिस्टर, फैमिली आईडी व शैक्षिक कागजात होंगे। ग्रामीण क्षेत्र के लिए परिवार रजिस्टर की प्रमाणित प्रति अथवा शैक्षिक प्रमाण-पत्र की प्रति अपलोड करनी होगी। आयु से जुड़े प्रमाण-पत्र अपलोड कराने के बाद ही शासन स्तर से योजना का लाभ मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed