{"_id":"686d5accae836a4c77051962","slug":"a-youth-drowned-in-a-pond-due-to-alcohol-died-auraiya-news-c-211-1-aur1007-128455-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: शराब के नशे में तालाब में डूबा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: शराब के नशे में तालाब में डूबा युवक, मौत
Tue, 08 Jul 2025 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। ककराही गांव स्थित तालाब में 35 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव उतराता मिला। सूचना पर पुलिस ने घटना की जांच की। जानकारी पाकर परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने मृतक युवक की पहचान की। मौत की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा।
मंगलवार सुबह 10 बजे सीएचसी के पीछे ककराही तालाब के पानी में उसका शव उतराता पाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने वीडियोग्राफी करवाकर शव को बाहर निकाला। जांच के दौरान तालाब के पास उल्टी के निशान पाए। ऐसा प्रतीत होता है कि युवक शराब पीने से नशे में होने से तालाब में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। शव को पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस रखवा दिया है। पहचान के लिए वायरलेस के जरिए सूचना दी। मृतक ने सफेद शर्ट और काली लोअर पहन रखी थी। उसके हाथ में चाबी का छल्ला था। देर शाम को सूचना पाकर परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने मृतक की शिनाख्त दिबियापुर के संजय नगर निवासी हरेंद्र (35) पुत्र श्री कृष्ण राजपूत के रूप में की। परिजनों के मुताबिक दो दिन पहले हरेंद्र का पत्नी राधा से शराब पीने को लेकर विवाद हो गया था। इससे नाराज होकर पत्नी मायके इटावा चली गई थी।
सोमवार शाम को हरेंद्र बाइक से ककराही आया और तालाब के पास बाइक खड़ी कर शराब पी। शराब के नशे में वो पर वहीं तालाब में गिर गए। जिससे हरेंद्र की तालाब में डूबकर मौत हो गई। मोहल्ला वालों के मृतक हरेंद्र और उसकी पत्नी राधा की अक्सर शराब पीने को झगड़ा होता था। वह अपने चाचा मिस्त्री के साथ कभी कभार काम पर जाता था। प्रभारी निरीक्षक रूद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि तालाब में मिले युवक की शव की पहचान कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है।