{"_id":"69bede1051191e6e72057e57","slug":"a-young-woman-jumped-into-a-canal-and-was-rescued-by-passersby-auraiya-news-c-211-1-aur1008-141684-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: युवती ने नहर में लगाई छलांग, राहगीरों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: युवती ने नहर में लगाई छलांग, राहगीरों ने बचाया
Sat, 21 Mar 2026 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
अछल्दा। शनिवार शाम करीब पौने छह बजे ई-रिक्शा से अपनी बहन के साथ उसकी ससुराल जा रही युवती ने नहर में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने नहर में घुसकर युवती को बचा लिया।
बताया गया है कि युवती ने नहर पुल पर पहुंचे ई-रिक्शा को रुकवाया। इसके बाद उसने पुल की रेलिंग पर चढ़कर नहर में छलांग लगा दी। युवती को नहर में कूदते देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।
लोगों ने नहर में पानी कम होने के चलते युवती को पुल से कुछ दूरी पर बाहर निकाल लिया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने युवती को सीएचसी में भर्ती कराया। बहन से पूछताछ के बाद भी युवती के नहर में कूदने की वजह स्पष्ट न हो सकी। वहीं, सीएचसी के डॉ. ललित मोहन ने युवती की हालत स्थिर होने पर बहन के साथ घर भेज दिया ।(संवाद)