फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A young man who returned from Kanwar Yatra fell unconscious and died

Auraiya News: कांवड़ यात्रा से लौटा युवक अचेत होकर गिरा, हो गई मौत

Tue, 29 Jul 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 29 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
A young man who returned from Kanwar Yatra fell unconscious and died
बिधूना। कांवड़ यात्रा से लौटते समय क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की रास्ते में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव गांव लाया गया।
विज्ञापन

अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव छछूंद निवासी विष्णु कश्यप (18) पुत्र गणेश कुमार अपने तीन भाइयों राहुल, गोलू और विशाल व गांव के अन्य 14 लोगों के साथ गंगाजल भरने गया था। वह रविवार की रात ऋंगीरामपुर से गंगाजल भरकर डाक कांवड़ यात्रा पर निकला था।

लौटते समय जैसे ही कांवड़ यात्रा खुदायगंज रेलवे फाटक के पास पहुंची। तभी विष्णु अचेत होकर गिर पड़ा। भाई व साथी उसे गुरसहायगंज के सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद मौत की सही वजह पता लगेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed