फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A young man who climbed a tower was sent to jail for disturbing the peace.

Auraiya News: टावर पर चढ़े युवक को शांतिभंग में भेजा गया जेल

Tue, 23 Sep 2025 10:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 23 Sep 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
A young man who climbed a tower was sent to jail for disturbing the peace.
अयाना। मोबाइल टॉवर में चढ़ने वाले युवक का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया। उसे एसडीएम कोर्ट में पेश कर 14 दिन के लिए इटावा जेल भेजा गया। पत्नी के होते वह परिवार से दूसरी शादी करने की जिद करने लगा था। उनके मना करने पर वह टावर पर चढ़ गया था। किसी तरह पुलिस ने दमकल कर्मियों की मदद से उसे नीचे उतार। परिजन उसे घर ले गए। पूरे दिन घर में कुल्हाड़ी लिए खड़ा रहा।
विज्ञापन




गांव भासौन निवासी अंकुश राठौर रविवार रात नौ बजे के करीब घर से कुछ दूरी पर स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। ऊपर से दूसरी शादी व रुपयों की मांग करने को लेकर शोर मचाने लगा था। जानकार पर थानाध्यक्ष अजय कुमार फोर्स व दमकलकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे 20 हजार रुपये देने की बात कहकर 11 बजे उसे नीचे उतार लिया। पुलिस की पूछताछ में अंकुश ने बताया कि उसने वर्ष 2018 में बिहार प्रांत की रहने वाली पुष्पा से शादी की थी। उसकी एक बेटी भी है।
विज्ञापन


पांच साल से पत्नी गुजरात के अहमदाबाद में रहकर नौकरी कर रही है। उसने कई बार पत्नी को बुलाने का प्रयास किया लेकिन वह उसे ही अहमदाबाद आकर साथ रहने के लिए कहती है। इस लिए वह दूसरी शादी करना चाहता है। मगर परिजन पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी कराने से इन्कार कर दिया। किसी तरह मामला शांत ही हुआ था कि सोमवार शाम करीब छह बजे युवक दोबारा टॉवर पर चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस बार वह खास रिश्तेदार की बेटी से शादी की बात कहने लगा। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतार लिया गया। इस बार पुलिस ने उसे परिजन के सुपुर्द न कर अपने साथ थाने ले गई। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि युवक को मंगलवार शाम शांतिभंग में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
------------------------------
मेडिकल स्टोर के निरीक्षण में बुलानी पड़ी पुलिस

फोटो -23 एयूआरपी 19



- क्रय-विक्रय के बिल नहीं दिखा पाया स्टोर संचालक

बिधूना। अछल्दा में कृष्णा मेडिकल स्टोर की जांच करने गई ड्रग इंस्पेक्टर ज्योत्सना आनंद को विरोध का सामना करना पड़ा। तब उन्हें पुलिस बुलाकर मेडिकल स्टोर की जांच की। इस दौरान वहां पर कई अनियमितताएं मिलीं। उन्होंने दो दवाओं के सैंपल भी लिए।



मंगलवार को ड्रग इंस्पेक्टर ज्योत्सना आनंद अछल्दा इलाके में मेडिकल स्टोर का निरीक्षण करने गई थी। कृष्णा मेडिकल स्टोर पर उन्हें विरोध शुरू किया। जिस पर ड्रग इंस्पेक्टर ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर उपनिरीक्षक सुरेश सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। बाद में उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में मेडिकल स्टोर की जांच की। जांच के दौरान दवाओं के क्रय-विक्रय संबंधी बिल और मेडिकल लाइसेंस मांगे गए लेकिन संचालक उन्हें प्रस्तुत नहीं कर पाए।



निरीक्षण की जानकारी पर कई मेडिकल स्टोर संचालकों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि निरीक्षण में दो दवाओं के सैंपल लिए गए हैं। इन्हें जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। मेडिकल स्टोर संचालक को दो दिन के भीतर समस्त कागजात प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। बताया कि निर्धारित समय पर जवाब न देने पर लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। (संवाद)---------------------------
गो तस्करी में जेसीबी चालक की तलाश, 19 सलाखों के पीछे

फाॅलोअपः


-पहले दिन कोतवाली पुलिस ने 16 को भेजा था जेल

-दो अन्य को मुठभेड़ में हुए गिरफ्तार, एक ने किया था सरेंडर



संवाद न्यूज एजेंसी

बिधूना। गाे तस्करी के मामले में अब पुलिस को जेसीबी चालक की तलाश है। इसके लिए लगातार पुलिस की टीमें दबिशें दे रही हैं। गिरफ्तारी के बाद कई राज सामने आ सकते हैं। अभी तक कोतवाली पुलिस इस मामले में 19 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। इसमें 50 हजार के इनामी धर्मेंद्र समेत दो को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।




गांव शामपुर जाने वाले मार्ग पर छह सितंबर की सुबह गोवंश से लदा कंटेनर बरामद किया था। कंटेनर पलटने से उसमें मौजूद 14 गोवंश की मौत हो गई थी जबकि तीन को उपचार के बाद पुलिस ने गोशाला भेज दिया था। इसके बाद पुलिस ने गो तस्कराें की गिरफ्तारी को लेकर ताबड़तोड़ दबिश दी। बिधूना पुलिस ने 10 व एरवाकटरा पुलिस ने छह आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया था। आरोपी की पूछताछ में सतेंद्र व धर्मेंद्र यादव, जेसीबी चालक का नाम प्रकाश में आया।

शामपुर गांव निवासी धर्मेंद्र यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।बाद में सतेंद्र को भी धर दबोचा था। इसके अलावा हरियाणा के नूह निवासी कंटेनर चालक आरिफ सैफी को भी पुलिस पकड़कर जेल भेज चुकी है। 19 सितंबर को मुख्य आरोपी डंपी यादव ने कोर्ट में सरेंडर किया था। वहां से उसे जेल भेजा गया। ऐसे में अब तक गो तस्करी के मामले में 19 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। अब पुलिस को जेसीबी चालक कृष्णा निवासी अछल्दा रोड बिधूना की तलाश है। बताया जा रहा है कि कृष्णा की गिरफ्तारी के बाद कई राज सामने आ सकते हैं। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगी है। जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed