फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A young man who came to visit his aunt's house robbed the couple

Auraiya News: मौसी के घर घूमने आए युवक ने दंपती के साथ की लूट

Mon, 07 Apr 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 07 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
A young man who came to visit his aunt's house robbed the couple
औरैया। मौसी के घर आने के बाद लूट को अंजाम देकर भाग निकलने वाले शातिर नीरज को रविवार रात चेकिंग के दौरान फफूंद पुलिस धर दबोचा। पूछताछ में उसने फफूंद में बाइक सवार दंपती के साथ लूट करना कुबूल किया है।
विज्ञापन

शातिर ने अब तक कितनी अन्य घटनाओं को अंजाम दे चुका है, इसे लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। फफूंद थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने स्वाट टीम के साथ रविवार रात को बाबरपुर रोड से इटावा के बकेवर थाना के आनेपुर महेवा निवासी नीरज कुशवाहा (30) को दबोचा।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा, दो कारतूस, महिला से लूटा गया पर्स, 4000 रुपये व लूट में प्रयोग की गई बाइक बरामद की। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशा और अपने शौक पूरे करने के लिए घर से रिश्तेदारी में घूमने जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदार के यहां से लौटने के दौरान लूट को अंजाम देकर भाग जाता था। इससे पुलिस भी उस पर शक नहीं कर पाती थी। 24 मार्च को वह ककोर स्थित मौसी के घर आया था। यहां उसने शराब पी। इसके बाद घर लौटने के दौरान उसने फफूंद बाईपास के करीब बाइक पर पीछे बैठी महिला का पर्स छीन लिया था।
25 मार्च को सराय बिहारीदास निवासी राहुल ने फफूंद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि वह पत्नी नेमा देवी के साथ 24 मार्च की शाम को लौट रहा था। बाईपास के समीप बाइक सवार पत्नी का पर्स छीन ले गया है। एसपी अभिजित आर शंकर ने बताया कि युवक पहली बार पुलिस के हत्थे चढा है।

वह शातिर तरीके से घटनाओं को अंजाम देकर भाग निकलता था। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है। आरोपी ने आसपास के और किन जिलों में घटनाओं को अंजाम दिया है। इसकी जानकारी करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed