{"_id":"666738c4dcc82a613a009d83","slug":"a-young-man-returning-from-his-brother-in-laws-house-fell-into-a-pit-along-with-his-bike-auraiya-news-c-12-knp1080-716157-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: साढ़ू के घर से लौट रहा युवक बाइक समेत गड्ढे में गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: साढ़ू के घर से लौट रहा युवक बाइक समेत गड्ढे में गिरा
विज्ञापन
एरवाकटरा (औरैया)। कस्बा के छिबरामऊ रोड स्थित गांव बाउखेड़ा मोड़ के पास रविवार देर रात बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गड्ढे में जा गिरा। पुलिस ने उसे सीएचसी एरवाकटरा पहुंचाया, जहां से परिजन उसे ले गए।
कन्नौज के तालग्राम क्षेत्र के गांव नगला प्राण निवासी बिट्टू (30) अपनी पत्नी सीता को लेकर इटावा के थाना ऊसराहार क्षेत्र के गांव पुरैला अपने साढ़ू के घर गया था। पत्नी सीता को उसकी बहन के पास छोड़कर वह बाइक से लौट रहा था। जैसे ही वह छिबरामऊ रोड स्थित बाउखेड़ा मोड़ के समीप पहुंचा तभी बाइक अनियंत्रित हो गई।
पुलिस ने उसे बाहर निकलवाया। थाना प्रभारी निरीक्षक संतप्रकाश पटेल ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया था।