{"_id":"6803ea71e778e345db01038a","slug":"a-woman-with-two-children-was-about-to-get-hit-by-a-train-but-grp-rescued-her-auraiya-news-c-211-1-aur1007-124914-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: महिला दो बच्चों के साथ ट्रेन से कटने पहुंची, जीआरपी ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: महिला दो बच्चों के साथ ट्रेन से कटने पहुंची, जीआरपी ने बचाया
Sat, 19 Apr 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 19 Apr 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के कब्जे में महिला व बच्चे।
- फोटो : संवाद
दिबियापुर (औरैया)। अछल्दा क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय एक महिला दो बच्चों के साथ ट्रेन से कटने के लिए शनिवार सुबह 10 बजे फफूंद स्टेशन के डाउन ट्रैक पर लेट गई। गनीमत रही कि समय रहते जीआरपी की नजर पड़ गई। इससे तीनों की जान बच गई।
जीआरपी ने कंट्रोल रूम के जरिए अछल्दा पुलिस को सूचना दी। जीआरपी ने अछल्दा थाना पुलिस को महिला व दो बच्चों को सौंप दिया। शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे फफूंद रेलवे स्टेशन के आरपीएफ थाना के सामने डाउन लाइन पर एक महिला अपने दो बच्चों के साथ ट्रैक पर आत्महत्या करने लेट गई।
जैसे ही यह नजारा प्लेटफार्म पर ड्यूटी पर मौजूद जीआरपी चौकी प्रभारी इम्तियाज अहमद ने देखा तो दौड़ कर महिला और बच्चों को किसी तरह उठाकर ट्रैक से अलग किया। इस दौरान लखनऊ जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस कुछ देर बाद वहां आ गई। जरा सी देर हो जाती तो बड़ा हादसा हो जाता। उधर, वह महिला को चौकी ले गए।
विज्ञापन
जीआरपी ने सबसे पहले तीनों को पानी पिलाया। खाना खिलाया और फिर महिला से पूछताछ की। महिला ने अपना नाम पूजा यादव (35) निवासी नगला दरियल थाना अछल्दा बताया। बच्चों के नाम आशीष (10) व सोनी (06) बताए। पूछताछ के दौरान पूजा ने बताया कि पति की प्रताड़ना से आहत होकर वह फफूंद स्टेशन पर ट्रेन से कटने आई थी।
उसने बताया कि पति महावीर गुजरात में कंपनी में काम करते हैं। घर के खर्चे के लिए रुपये मांगे थे। पति के रुपये न देने पर उसने यह कदम गुस्से में उठाना चाहा। महिला की बात सुनकर जीआरपी ने कंट्रोल रूम औरैया को फोन कर सूचना दी। महिला और दोनों बच्चों को सुपुर्द किया।
दरोगा राजेंद्र ने बताया कि महिला का कहना है कि वह पैसेंजर ट्रेन से बच्चों के साथ अछल्दा स्टेशन से चढ़ी थी। फफूंद स्टेशन पर उतर गई। ककोर जाने की बात बोल रही थी। फिर वह ट्रैक पर आत्महत्या करने के लिए क्यों लेटी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पति चार दिन पहले ही घर से गया था। मामले में पूछताछ की जा रही है।