{"_id":"67fc020a6604e6d403074553","slug":"a-woman-was-raped-in-a-guest-house-the-accused-was-caught-auraiya-news-c-211-1-knj1003-124666-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गेस्ट हाउस में युवती से दुष्कर्म, आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गेस्ट हाउस में युवती से दुष्कर्म, आरोपी पकड़ा
Sun, 13 Apr 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 13 Apr 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। एक गेस्ट हाउस में आठ अप्रैल को युवती को बुलाकर उससे दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी अरनव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। युवती ने दिबियापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
युवती का आरोप है कि उसे सहार निवासी अरनव अवस्थी (23) ने आठ अप्रैल को मिलने के लिए बुलाया था। युवक को वह पहले से जानती है, इसलिए उसके बुलाने पर गेस्ट हाउस चली गई। वहां कमरे में अरनव ने मारपीट करते हुए गालियां दीं और दुष्कर्म किया। वह किसी तरह से वहां से निकल कर कोतवाली पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई।
एसआई नईम अहमद और इंद्रपाल सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवती को डाॅक्टरी परीक्षण के भेजा है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी गई है। (संवाद)