{"_id":"6820ebe4d52443f0920e8ed5","slug":"a-woman-was-leaving-her-children-for-her-instagram-friend-passersby-showed-her-the-way-auraiya-news-c-211-1-aur1007-125717-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: इंस्टाग्राम के दोस्त के लिए बच्चों को छोड़ जा रही थी महिला, राहगीरों ने दिखाई राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: इंस्टाग्राम के दोस्त के लिए बच्चों को छोड़ जा रही थी महिला, राहगीरों ने दिखाई राह
Sun, 11 May 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 11 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
औरैया। इंस्टाग्राम पर एक अजनबी से इस कदर प्यार परवान चढ़ा कि दो बच्चों की मां घर छोड़कर प्रेमी के पास जाने के लिए निकल पड़ी।
जिस ऑटो पर वह बैठी थी, उस पर सवार लोगों ने उसे समझाया और किराए के पैसे देकर उसे पति के पास भिजवाया। इससे एक परिवार उजड़ने से बच गया। शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला की करीब 11 साल पहले शादी हुई थी। उसके 10 वर्ष व पांच वर्ष के दो बच्चे हैं। पति दूसरे प्रांत में प्राइवेट नौकरी करता है।
महिला सास-ससुर व बच्चों के साथ रहती है। इस दौरान उसकी इंस्टाग्राम पर मध्य प्रदेश के एक अजनबी युवक से दोस्ती हो गई। महिला दोस्त से रोजाना घंटों चैट और कॉल के जरिए बात करती थी। ससुरालीजन व बच्चे इसका विरोध करते थे, लेकिन महिला नहीं मानी।
रविवार सुबह भी महिला अपने दोस्त से बात कर रही थी। बच्चों ने इसकी शिकायत घरवालों से की। नाराज घर वालों ने उसका मोबाइल तोड़ दिया। इससे नाराज महिला बच्चों और घर को छोड़कर दोस्त के पास जाने के लिए निकल पड़ी। वह एक ऑटो में सवार हुई। इसी दौरान उसने किसी से बात करने के लिए ऑटो चालक का फोन मांगा और बात करने लगी।
विज्ञापन
उसकी बातचीत सुनकर ऑटो में सवार दो महिलाओं व अन्य लोगों ने महिला से पूरा माजरा सुना। इसके बाद उसे समझाया, साथ ही घर व बच्चों को छोड़ने पर फटकार भी लगाई। महिलाओं ने महिला से कहा कि जिसे तुम कभी मिलीं नहीं, उसके लिए घर और पति को छोड़ रही हो, वह अनजान आदमी तुम्हारी जिंदगी खराब कर रहा है। इसके बाद महिलाओं ने महिला को किराए के पैसे दिए और घर जाने को कहा। इस पर महिला राजी हो गई।
सड़क पर खड़ा मिला पति
महिला जब अपने घर के पास ऑटो से उतर रही थी, तभी उसका पति वहां पहले से खड़ा था। यह देख ऑटो सवार महिलाओं ने उसके पति को भी समझाया और उसे माफ कर घर ले जाने का आग्रह किया। इस पर पति ऑटो वाले को किराया देकर महिला को लेकर चला गया।