फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A wall fell on a cattle herder sleeping under a thatched roof, killing him

Auraiya News: छप्पर के नीचे सो रहे पशुपालक पर गिरी दीवार, मौत

Fri, 23 May 2025 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
A wall fell on a cattle herder sleeping under a thatched roof, killing him
फफूंद/ मुरादगंज। बुधवार रात आई आंधी से छप्पर के नीचे सो रहे पशुपालक के ऊपर दीवार गिर गई। मलबे में दबकर उसकी मौत हो गई। वहीं, मुरादगंज में आंधी में उड़ी टिनशेड से टकराकर युवक घायल हो गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दशहरा निवासी रामसिंह चक (60) भेड़ और बकरी पालकर जीविका चलाता था। रात में वह घर के बाहर पड़े छप्पर के नीचे सो रहा था। आंधी से छप्पर के किनारे की दीवार गिर गई। मलबे में दबकर गंभीर घायल हो गया। आवाज सुनकर उसके पुत्र और पड़ोसी पहुंचे और उसे बाहर निकाला। तब तक रामसिंह की मौत हो गई थी। सूचना पर एसडीएम बिधूना गरिमा सोनकिया, नायब तहसीलदार अछल्दा हरिकिशोर, लेखपाल उपासना राजपूत और पाता चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार गांव पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेखपाल ने बताया कि दीवार गिरने से रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन

मुरादगंज क्षेत्र के गांव मीरपुर में सौरभ (28) दरवाजे के पास खड़ा था। आंधी से एक टिनशीट उड़कर युवक के ऊपर जा गिरी। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सरकारी अस्पताल अजीतमल ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed