फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A wall collapsed in a storm, a teenager died after being buried under the rubble

Auraiya News: आंधी में दीवार गिरी, मलबे में दबकर किशोरी की मौत

Fri, 23 May 2025 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
A wall collapsed in a storm, a teenager died after being buried under the rubble
औरैया। शहर से सटे खानपुर में बुधवार रात 12 बजे के करीब आंधी चलने से एक मकान के दूसरे मंजिल की दीवार का कुछ हिस्सा गिर गया। बगल के खाली प्लाट में चारपाई पर लेटा युवक मलबे में फंस गया। उसे बाहर निकालने के दौरान पूरी दीवार ही ढह गई। मलबे में दबने से युवक की भतीजी की मौत हो गई।
विज्ञापन

कानपुर देहात के महमूदपुर निवासी शिफा (14) पुत्री स्व. जुबैर कक्षा पांच की छात्रा थी। गर्मी की छुट्टी होने पर वह खानपुर में फूफा लईक के घर इन दिनों आई हुई थी। बुधवार रात खाना खाने के बाद परिवार समेत शिफा घर में लेटी हुई थी। लईक पड़ोस के खाली प्लाट में चारपाई पर लेटा हुआ था। रात 12 बजे के करीब एकाएक आंधी चलने लगीं। वह संभल पाता इससे पहले पड़ोस के मकान की दूसरी मंजिल की दीवार का कुछ हिस्सा गिरने से मलबे में लईक दब गया। आवाज सुनकर शिफा फूफा लईक के पास पहुंची। लईक को मलबे से बाहर निकालने के दौरान एकाएक पूरी दीवार ही ढह गई।
विज्ञापन

मलबे में शिफा भी दब गई। इसी बीच परिवार समेत पड़ोसियों की भीड़ जुटी। शिफा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। लईक को घायल हालत में चिचौली मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां उसका उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि शिफा के पिता जुबैर की मौत 10 साल पहले हो गई थी। मां ने दूसरी शादी कर ली। ऐसे में उसका लालन-पालन दादी जुबैदा बेगम कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले ही शिफा ने फूफा से दादी के पास भिजवाने को कहा था। इस घटना को लेकर खानपुर से लेकर महमूदपुर में मातम छा गया। उधर, सूचना पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

सदर कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि पड़ोसी की दीवार ढहने से फूफा के घर आई किशोरी की मौत हो गई है। तहसील प्रशासन की ओर से मुआवजे को लेकर जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed