फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A thousand people are troubled by the unpaved road and dirty water.

Auraiya News: कच्चा रास्ता और गंदे पानी से एक हजार की आबादी परेशान

Sat, 03 Jan 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 03 Jan 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
A thousand people are troubled by the unpaved road and dirty water.
फोटो-5- पुर्वा फकीरे में कच्चे रास्ते पर बहता घरों का गंदा पानी। संवाद
औरैया। सहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत पुर्वा फकीरे में 300 मीटर कच्चा रास्ता लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है। इसके अलावा नालियों का भी अभाव है। इससे घरों से निकलने वाला गंदा पानी रास्ते में बह रहा है। इससे एक हजार की आबादी परेशान है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पुर्वा फकीरे में बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए गए हैं। यहां पर स्कूल का तो कायाकल्प कर दिया गया है, लेकिन गांव की मूलभूत सुविधाएं अभी तक दुरुस्त नहीं हो सकी हैं। गांव के अंदर 300 मीटर रास्ता कच्चा है, यहां से ग्रामीणों का आवागमन होता है।
विज्ञापन

इस रास्ते में घरों में निकलने वाला गंदा पानी बहता रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी रास्ते से होकर बच्चों को स्कूल जाना होता है। अक्सर बच्चे पानी में गिर जाते हैं। ग्रामीणों ने ब्लॉक के अधिकारियों से लेकर जिला प्रशासन से सड़क व नाली निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कीचड़ से परेशानी

कच्चे रास्ते पर घरों का गंदा पानी बहने से कीचड़ की समस्या बनी रहती है। कई बार मांग करने के बाद भी सड़क व नाली निर्माण नहीं किया गया है।-गोविंद सिंह
संक्रमण का खतरा
गांव का मुख्य रास्ता कच्चा है। बच्चों को कीचड़ के बीच से आना जाना पड़ता है। ऐसे में संक्रमण का खतरा बना हुआ है। इससे सभी लोग परेशान हैं। -वीरबहादुर

सड़क व नाली का निर्माण कराया जाएगा। इसे लेकर ब्लॉक के अधिकारियों से बात की गई है।-बिट्टन कुंवर, ग्राम प्रधान
---

पुर्वा फकीरे में कच्चे रास्ते व कीचड़ की समस्या को दूर कराया जाएगा। इस संबंध में ब्लॉक के बीडीओ को निर्देश दिए जा रहे हैं। -संत कुमार, सीडीओ

फोटो-5- पुर्वा फकीरे में कच्चे रास्ते पर बहता घरों का गंदा पानी। संवाद

फोटो-5- पुर्वा फकीरे में कच्चे रास्ते पर बहता घरों का गंदा पानी। संवाद

फोटो-5- पुर्वा फकीरे में कच्चे रास्ते पर बहता घरों का गंदा पानी। संवाद

फोटो-5- पुर्वा फकीरे में कच्चे रास्ते पर बहता घरों का गंदा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed