फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A teenage girl who went to the fields with her grandmother was kidnapped

Auraiya News: दादी के साथ खेत गई किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म

Mon, 04 Mar 2024 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
A teenage girl who went to the fields with her grandmother was kidnapped
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अयाना। दादी के साथ खेत पर शौच के लिए गई किशोरी को कार सवार पिता-पुत्र ने अगवा घर ले गए। पुलिस के साथ पहुंचे पीड़ित पिता ने बेटी को आरोपियों के घर से बरामद कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपहरण, दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।
आयाना थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने बताया कि रविवार की शाम सात बजे के करीब 14 वर्षीय बेटी, अपनी दादी के साथ खेत पर शौच के लिए गई थी। इसी बीच वहां कार सवार दिनेश व उसके पिता अरविंद सिंह पहुंचे। आरोप है कि दोनों उसकी बेटी को जबरन कार में डालकर घर ले गए।
विज्ञापन

बेटी के चिल्लाने पर दादी दौड़ी और उसने दोनों को बेटी को लेकर जाते देखा। दादी ने घर आकर जानकारी दी। जब वह वह पुलिस के साथ आरोपी के घर पहुंचा तो वहां उसकी बेटी एक कमरे में बंद थी। घर पर आरोपी दिनेश की मां मौजूद थी। पुलिस ने किशोरी को कमरे से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने इस दौरान पुलिस को बताया कि दिनेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर दिनेश, अरविंद व उसकी मां आशा देवी के खिलाफ एसएसटी व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण करवाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed