फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A student riding a bike entered a truck parked on the highway from behind, serious

हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से घुसा बाइक सवार छात्र, गंभीर

Thu, 03 Mar 2022 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
A student riding a bike entered a truck parked on the highway from behind, serious
फोटो03एयूआरपी 29- अस्पताल में भर्ती घायल छात्र अरुण प्रताप सिंह - फोटो : AURAIYA
औरैया। घर से स्कूल जा रहा बाइक सवार छात्र मिहौली गांव के सामने हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को 50 शैया जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव नवलपुर निवासी कक्षा 10 का छात्र अरुण प्रताप (16) गुरुवार की सुबह लगभग नौ बजे गांव से औरैया स्थिति श्री गोपाल इंटर कॉलेज बाइक से आ रहा था। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मिहौली के सामने वह सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक समेत पीछे से जा घुसा। हेलमेट न लगाए होने के कारण उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई।
विज्ञापन

पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही परिजनों को भी सूचना दी। पुलिस की पूछताछ में ट्रक चालक बिहार निवासी हनीफ ने बताया कि वह ट्रक में कोयला लेकर दिल्ली से रीवा जा रहा था। डीजल खत्म होने के कारण हाईवे पर ट्रक खड़ा किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्पर को डीजल लेने के लिए भेजा था। तभी यह हादसा हो गया। कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचा दिया गया है। तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed