फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A speeding truck collided with a dumper, the operator's leg was amputated.

Auraiya News: तेज रफ्तार ट्रक ने डंपर को मारी टक्कर, परिचालक का पैर कटा

Thu, 23 Oct 2025 10:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 23 Oct 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
A speeding truck collided with a dumper, the operator's leg was amputated.
फोटो-23एयूआरपी05- क्षतिग्रस्त ट्रक व जांच करती पुलिस। संवाद
बिधूना। कुदरकोट के नगला बिद्दी और गढ़भाना के बीच बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने सड़क पर खड़े डंपर को टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्रक परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

ट्रक हरियाणा से बिहार जा रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक के परिचालक सोनू पुत्र उदयवीर निवासी चरयाना जनपद अलीगढ़ का पैर कट गया जबकि चालक जोगेंद्र सिंह पुत्र राजवीर सिंह निवासी किरावली जनपद कासगंज को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही कुदरकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल परिचालक सोनू को एंबुलेंस से उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा।
विज्ञापन

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। कुदरकोट थानाध्यक्ष रामबालक शुक्ला ने बताया कि ट्रक को एक्सप्रेसवे के किनारे करा दिया गया है। यातायात बहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed