{"_id":"6a88a04d07c8aaf5220df697","slug":"a-school-van-packed-with-children-narrowly-escaped-an-accident-auraiya-news-c-211-1-aur1008-150210-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बच्चों से भरी स्कूल वैन हादसे का शिकार होते-होते बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बच्चों से भरी स्कूल वैन हादसे का शिकार होते-होते बची
Sat, 22 Aug 2026 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
पटरी से लटकी खड़ी स्कूल वैन। स्रोत: ग्रामीण
सहार। मोबाइल में व्यस्त चालक की लापरवाही से एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। सहार बंबा के पास शुक्रवार को बच्चों से भरी वैन अनियंत्रित हो गई और वह पटरी से नीचे उतर गई। हालांकि तत्काल ब्रेक लगाने से वैन नीचे गिरने से बच गई। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
जानकारी के अनुसार कस्बा स्थित मालती देवी स्कूल की छुट्टी होने के बाद वैन बच्चे को लेकर वैन चालक गांव जा रहा था। रास्ते में चालक मोबाइल फोन में व्यस्त हो गया। इससे वैन अनियंत्रित होकर बंबे की पटरी से नीचे उतरने लगी। यह देख बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते ब्रेक लगाकर वैन को संभाल लिया और बड़ा हादसा होने से टल गया।
घटना के बाद बच्चों को गाड़ी से नीचे उतारकर दूसरी गाड़ी सुरक्षित घर भेज दिया गया। स्थानीय लोगों ने स्कूल संचालकों से बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों के चालकों पर विशेष निगरानी रखे जाने की मांग की है। सहार थाना प्रभारी जितेंद्र तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। वहीं, प्रधानाचार्य सुरेंद्र यादव का कहना है कि खाली गड्ढे में वैन फंस गई थी। उस समय बच्चे नहीं थे।