फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A report was filed on a woman who died six years ago

Auraiya News: छह साल पहले मर चुकी महिला पर दर्ज की रिपोर्ट

Mon, 05 May 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 05 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
A report was filed on a woman who died six years ago
मृतका प्रभा देवी के घर पर लटकता ताला। - फोटो : मृतका प्रभा देवी के घर पर लटकता ताला।
औरैया। देवकली मंदिर की बेशकीमती जमीन के फर्जीवाड़े में पुलिस ने छह साल पहले मर चुकी महिला पर भी रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि एफआईआर तहरीर के आधार पर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विवेचना में इसे सुधार दिया जाएगा। वहीं, इस मामले में अब तक सिर्फ वकील जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपी फरार हैं। उनके घरों पर ताले लटके हैं।
विज्ञापन

बता दें कि महाकालेश्वर मंदिर (देवकली धाम) की बेशकीमती जमीन में फर्जीवाड़ा किया गया है। इस मामले में तीन लेखपाल समेत 10 लोगों के खिलाफ 29 अप्रैल 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। डीएम के आदेश पर कानूनगो लालाराम की तहरीर पर पुलिस ने नामजद एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों पर मंदिर की जमीन अपने नाम कराने व फर्जीवाड़े में संलिप्तता बताई गई थी। आरोपियों में लेखपाल अवनीश कुमार, शशांक दुबे, अंकित तिवारी समेत महिला सीतू तिवारी, तिलक नगर के सैनिक कॉलोनी निवासी प्रभा देवी, सुमन शुक्ला, वकील जितेंद्र कुमार, पंचायत सचिव अरुण कुमार, सुमन देवी व मयंक तिवारी समेत 10 नाम शामिल हैं।
इस मामले में पंचायत सचिव अरुण कुमार की मां प्रभा देवी पर भी एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि उनकी मौत साल 2019 में हो चुकी है। प्रभा देवी के वृद्ध पति जितेंद्र नाथ ने बताया कि उनकी पत्नी की मौत 2019 में हो गई थी। वह कहते हैं कि कि पत्नी के जिंदा रहते जमीन का मामला निपटा नहीं, मौत के बाद एफआईआर दर्ज करा दी गई।



मृतक को आरोपी नहीं बनाया जा सकता
मृतक महिला के नाम रिपोर्ट दर्ज करने के मामले में सदर कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि एफआईआर तहरीर के आधार पर दर्ज की गई है। किसी मृतक को आरोपी नहीं बनाया जा सकता है। कहीं न कहीं चूक हुई है। इसे विवेचना में सुधार लिया जाएगा।

दो बार दी गई तहरीर, जांच-परख के बाद भी तहरीर में आ गया महिला का नाम
देवकली मंदिर की जमीन हथियाने के मामले में 25 अप्रैल को सदर तहसील प्रशासन के अधिकारियों के निर्देश पर कानूनगो ने सदर कोतवाली में तहरीर दी थी। मामले को जिला सूचना विभाग के व्हाट्सएप पर तहरीर वायरल की गई थी।

चार दिन बाद मामले में 29 अप्रैल को दोबारा से तहरीर संशोधित की गई। इसमें कई बिंदुओं को पुख्ता करते हुए आरोपियों की संख्या बढ़ाई गई। राजस्व जानकारों की मानें तो तहसील के अमले ने कानूनी दांवपेच परखकर ही रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बावजूद आरोपियों में एक नाम मृतक महिला का आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed