फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A report was filed against Pradhan's son and father

Auraiya News: प्रधान बेटे व पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 19 May 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 19 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
A report was filed against Pradhan's son and father
सहायल (औरैया)। आंगनबाड़ी में नौकरी के नाम पर शारीरिक शोषण व एक लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने प्रधान बेटे व पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक गांव की विधवा महिला ने डीएम और एसपी से शिकायत की थी।
विज्ञापन

एक गांव की महिला ने दो मई को जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर से शिकायत की थी। शिकायत में उसने गांव के प्रधान पर आंगनबाड़ी में नौकरी दिलवाने के नाम पर शारीरिक शोषण करने व एक लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया था। आरोप है कि प्रधान उसे कई महीने तक गुमराह करता रहा।
विज्ञापन

मामले में शिकायती पत्र के बाद जिलाधिकारी ने मामले में जांच के आदेश दिए थे। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने मामले की जांच की। जांच में शिकायत सही पाई। पुलिस ने प्रधान अश्वनी प्रजापति व उसके पिता रामऔतार प्रजापति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रधान व उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed