{"_id":"682a20bcbe184dbb27072327","slug":"a-report-was-filed-against-bharataul-pradhan-four-constables-including-the-inspector-were-suspended-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1117382-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: भरतौल प्रधान पर रिपोर्ट दर्ज, दरोगा समेत चार आरक्षी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: भरतौल प्रधान पर रिपोर्ट दर्ज, दरोगा समेत चार आरक्षी निलंबित
Sun, 18 May 2025 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 18 May 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
औरैया/अयाना। करके का पुर्वा गांव में सूखा कुआं पाट कर बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा लगाने के मामले मेंं प्रशासन ने प्रधान पर गाज गिराई है।
क्षेत्रीय लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, एसपी अभिजित आर शंकर ने हल्का इंचार्ज समेत चार मुख्य आरक्षियों को सस्पेंड कर दिया है। सभी पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने का आरोप है।
ग्राम पंचायत भरतौल के करके का पुर्वा गांव में लाल सिंह के दरवाजे के सामने मौजूद सूखे कुएं को पटवा दिया गया। इसके बाद प्रधान मारतन व कुछ ग्रामीणों ने चंदा करके पाटे गए कुआं पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगवा दी। शुक्रवार रात को जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे के हाथों प्रतिमा का अनावरण करा दिया।
इसी बीच रात को गांव के कुछ लोगों ने आपत्ति जताते हुए पुलिस को सूचना दे दी। रात 12 बजे डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, एसपी अभिजित आर शंकर, सीओ एमपी सिंह, अशोक कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जिला पंचायत अध्यक्ष की मौजूदगी में दोनों पक्षों से वार्ता करके मामले को शांत करा दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद प्रधान ने रात में ही डॉ आंबेडकर की प्रतिमा को हटाकर अपने घर में रख लिया। गांव में तनाव को देख पीएसी तैनात की गई थी। इस प्रकरण में डीएम ने जांच के आदेश दिए थे। जांच रिपोर्ट के बाद रविवार को देर शाम को क्षेत्रीय लेखपाल दीपक यादव ने प्रधान मारतन दोहरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने प्रधान के खिलाफ लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
उधर, पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने के आरोप में हल्का इंचार्ज शेख रियाज, मुख्य आरक्षी जसवीर सिंह, सुधीर कुमार व एलआईयू के मुख्य आरक्षी दीपक शर्मा को निलंबित कर दिया है।