{"_id":"6807e15d68da9cb5dc05d4a6","slug":"a-person-with-a-bounty-of-10-thousand-rupees-standing-while-trying-to-escape-to-haryana-was-caught-auraiya-news-c-211-1-aur1007-125023-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: हरियाणा भागने की फिराक में खड़ा 10 हजार का इनामी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: हरियाणा भागने की फिराक में खड़ा 10 हजार का इनामी पकड़ा
Wed, 23 Apr 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में खड़ा आरोपी बीटू।
- फोटो : पुलिस हिरासत में खड़ा आरोपी बीटू।
औरैया। हरियाणा भागने की फिराक में खड़े ककुरिया कांड के 10 हजार के इनामी सरगना योगेश कुमार को मंगलवार को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयोग की गई राइफल व कारतूस बरामद किए हैं।
आठ अप्रैल की रात को सेवानिवृत्त फौजी ने अपने साथियों संग मिलकर गांव के ही युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। चार गोलियां लगने से युवक अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस मामले में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
एनटीपीसी चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर दिबियापुर-औरैया मार्ग पर कखावतू बंबा स्थित महिंद्र एजेंसी के पास से ककुरिया निवासी योगेश कुमार उर्फ बीटू उर्फ सुल्तान (24) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उमरसाना स्थित खेतों के बीच झाड़ियों में छिपाई गई बंदूक, दो खोखे व तीन कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सेवानिवृत्त फौजी योगेंद्र यादव उर्फ पूतन निवासी ककुरिया की कार चलाता था। फौजी की कार में हमेशा दो या इससे अधिक बंदूक रखी रहती थीं। बताया कि आठ अप्रैल को अनुराग निवासी ककुरिया पर हमला करने के दौरान उसने भी कार में रखी बंदूक से फायरिंग की थी।
घटना के बाद रात में ही उसने बंदूक झाड़ियों में छिपा दी थी। वह पुलिस ने बचने के लिए आसपास के जिलों में स्थान बदलकर कुछ-कुछ दिन ठहर रहा था। मंगलवार को वह प्रदेश से निकलकर हरियाणा भागने वाला था। उसे एक स्कॉिर्पयो कार लेने आने वाली थी।
कार के आने से पहले ही उसे पुलिस ने पकड़ लिया। एसपी अभिजित आर शंकर ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। घटना में शामिल शेष आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
मामले में फरार हैं अब भी नौ आरोपी
ककुरिया कांड में पुलिस मुख्य आरोपी योगेंद्र फौजी, उसका साथी पंकज यादव निवासी इकौरापुर व बीटू को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि वारदात में शामिल योगेंद्र का भाई रामसरोवर, पुष्पेंद्र, पड़ोसी सतेंद्र, आलोक यादव, दीपू राजपूत, जीतू यादव, सुदेश यादव व दो अज्ञात लोग फरार हैं। दिबियापुर थानाध्यक्ष मुकेश चौहान ने बताया कि फरार चल रहे सभी आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
जिस प्रदेश में नौकरी, वहीं से असलहा का लाइसेंस बनवा लेता था योगेंद्र
- बीटू की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने एक और राइफल बरामद की है। एनटीपी चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ व प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दूसरी बंदूक भी योगेंद्र फौजी की है। वह जिस प्रदेश में नौकरी करता था वहीं से असलहा का लाइसेंस बनवा लेता था। प्रदेश बदलने के बाद असलहा ट्रांसफर न करवाने की वजह से जिले की पुलिस को इसकी जानकारी नहीं हो पाती है। आरोपी ने कितने प्रदेशों से लाइसेंस लिए हैं, इसकी जानकारी की जा रही है।
यह था मामला
ककोर खुर्द निवासी इंद्रपाल यादव के बेटे अनुज उर्फ छोटू व अनुराग आठ अप्रैल को ऊमरसाना मोड़ स्थित मंदिर पर गांव के दरोगा की मां की त्रयोदशी में शामिल होने गए थे। रात नौ बजे के करीब वर्चस्व को लेकर गांव के योगेंद्र फौजी व उसके साथियों ने अनुराग पर फायरिंग कर दी। इसमें अनुराग को चार गोलियां लगीं थीं।
आरोपियों की तलाश में ककुरिया स्थित सुरेंद्र के घर में दबिश देने पहुंची ककोर चौकी प्रभारी सोनी रावत, सिपाही अजय कुमार, बिपिन बिहारी मिश्रा, राजेश सोनी, गौरव पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया था। जिसमें चौकी प्रभारी सहित सभी पुलिस कर्मी घायल हो गए थे।