फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A person suffering from depression jumped into Yamuna, body recovered

Auraiya News: डिप्रेशन का शिकार व्यक्ति यमुना में कूदा, शव बरामद

Sun, 16 Jun 2024 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
A person suffering from depression jumped into Yamuna, body recovered
औरैया। जालौन निवासी डिप्रेशन का शिकार एक व्यक्ति शुक्रवार देर शाम यमुना नदी में कूद गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची औरैया कोतवाली पुलिस ने पुल पर खड़ी मिली बाइक, चप्पल व मोबाइल देखकर बाइक के नंबर से व्यक्ति की जानकारी की। एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। वहीं देर शाम अधेड़ का शव मिल गया।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र के शेखपुर अहीर निवासी मनोज शिवहरे 55 की गांव में घर के बाहर परचून की दुकान है। शुक्रवार शाम गांव निवासी एक व्यक्ति की बाइक लेकर वह औरैया की तरफ आए। जहां यमुना नदी पुल पर पहुंचकर मनोज ने वहीं बाइक खड़ी कर दी साथ ही मोबाइल व चप्पल भी वहीं रख दी। इसके बाद यमुना में छलांग लगा दी। इस दौरान उधर से गुजर रहे लोगों ने उन्हें आवाज देकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन

राहगीराें ने तत्काल औरैया कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पुल पर रखी चप्पल, मोबाइल व बाइक बरामद की। इस दौरान पुलिस ने बाइक नंबर से यमुना में कूदे व्यक्ति के गांव का पता लगाया। कुठौंद थाना पुलिस की मदद से उसके घर वालों को सूचना भेजी गई। बाइक के नंबर से जानकारी की गई तो उक्त बाइक शेखपुर अहीर निवासी उमाकांत दुबे की निकली। बताया कि मनोज किसी जरूरी काम के लिए जाने की बात कहकर बाइक ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, घटना के पीछे ग्रामीणों ने बताया कि मनोज के पिता शिक्षक थे। उनकी माली हालत बहुत अच्छी थी, लेकिन उनकी मौत के बाद अचानक से स्थितियां गड़बड़ा गईं। सूत्रों के अनुसार मनोज के दो बेटे हैं। इसमें बड़ा शिवम व छोटा सत्यम है। इनमें सत्यम का प्रेम विवाह हुआ था। सत्यम के दो छोटे-छोटे बेटे हैं। सूत्रों ने बताया कि लगभग एक पखवारे पहले ही सत्यम की पत्नी अपने एक बेटे को साथ लेकर कहीं चली गई।
जाते समय महिला अपने साथ आभूषण व नकदी भी ले गई। बताते हैं कि तभी से मनोज डिप्रेशन में रहने लगे थे। बताया कि इस बीच उन्होंने दो बार आत्महत्या का प्रयास भी किया, लेकिन ग्रामीण उन्हें समझाकर वापस गांव लौटा ले गए। शुक्रवार को वह गांव निवासी उमाकांत दुबे की बाइक लेकर निकले।

जहां यमुना पुल पर बाइक खड़ी करने के बाद पानी में कूद गए। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया कि गोताखोरों को सफलता न मिलने पर यमुना में कूदे व्यक्ति की तलाश के लिए एसडीआरएफ बुलाई गई थी। देर शाम टीम के हाथ सफलता लगी और शव मिल गया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed