फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A laborer who was watering the fields was bitten by a poisonous insect and died

Auraiya News: खेत में पानी लगा रहे मजदूर को जहरीले कीड़े ने काटा, मौत

Sat, 08 Jun 2024 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
A laborer who was watering the fields was bitten by a poisonous insect and died
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के नगला चैनसुख निवासी मजदूर को खेत में पानी लगाने के दौरान जहरीले कीड़े ने काट लिया। इसी बीच पानी लेकर पुत्र भी खेत पर पहुंचा। जहां पिता को बेहोश होते देख उसने शोर मचाया। लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नगला चैनसुख निवासी मनोज कुमार 44 पुत्र आदिराम शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे गांव में ही किसी के खेत पर पानी लगाने गया था। जहां वह खेत पर जीन बिछाकर पानी लगाने की तैयारी कर रहा था। तभी जीन बिछाते समय किसी जहरीले कीड़े ने उसे काट लिया। इससे वह खेत पर ही गिरकर छटपटाने लगा। इसी बीच उसका आठ वर्षीय बेटा छाेटू पानी लेकर खेत पर पहुंचा।
विज्ञापन




तभी उसकी नजर खेत पर गिरे पड़े पिता पर पड़ी। इस पर उसने शोरगुल मचाना शुरू किया। शोरगुल सुनकर आसपास खेताें पर मौजूद किसान दौड़कर मौके पर पहुंचे। जहां किसान ने बेटे को बताया कि उसे किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। यह कहते हुए वह बेहोश हो गया। जानकारी पर मनोज के चाचा अशोक कुमार कुछ लोगों के साथ भागकर खेत पर पहुंचे और मौजूद किसानों की मदद से मनोज को 50 शैया युक्त जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। चाचा अशोक ने बताया कि मृतक के पांच छोटे बच्चों में बेटा शनी (13), छोटू (8), बाबू (4) व पुत्री रेशू (15) और छुटकी (6) साल है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया कि सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed