फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A JE who went to demolish a culvert built with donations was beaten by a mob.

Auraiya News: चंदे से बनाई गई पुलिया गिराने पहुंचे जेई को नाराज भीड़ ने पीटा

Mon, 25 May 2026 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 25 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
A JE who went to demolish a culvert built with donations was beaten by a mob.
फोटो-32- घायल जेई। संवाद - फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दिबियापुर। रजबहे पर चंदे से गलत तरीके से बनाई गई पुलिया को तोड़ने पहुंचे जेई को भीड़ ने पीट दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझाकर शांत किया और घायल जेई को सीएचसी ले गई। जेई की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अब पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
सिंचाई विभाग के जेई राजीव कुमार टीम के साथ सोमवार को बुलडोजर लेकर बिधूना रोड पर पहुंचे थे। इससे पहले पुलिस मौके पर पहुंचती टीम पुलिया को बुलडोजर से तोड़ने लगी। वहां एकत्र हुई भीड़ ने इसका विरोध किया। कुछ देर बाद सिंचाई विभाग की टीम व भीड़ में बहस हुई और देखते ही देखते भीड़ ने जेई पर हमला कर उन्हें पीट दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जेई को पीटने की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित भीड़ को शांत करते हुए घायल जेई को सीएचसी ले गए। वहां के लोगों का कहना है कि विभाग की ओर से बिना किसी नोटिस के कार्रवाई की जा रही थी। लोगों ने कहा कि विभाग से कई बार पुलिया बनवाने की मांग की लेकिन उनकी समस्या को नहीं सुना गया। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने करीब डेढ़ लाख रुपये चंदाकर 21 मई को पुलिया बना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विभाग का कहना है कि लोगों की ओर से बिना किसी जानकारी के गलत तरीके से पुलिया बना दी थी। गलत तरीके से बनाई गई पुलिया से करीब 100 मीटर की दूरी पर पुलिया है। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गांव आशा का पुरवा निवासी हरिओम यादव सहित अज्ञात के खिलाफ पीटने व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-32- घायल जेई। संवाद

फोटो-32- घायल जेई। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed