{"_id":"66afbe9c17ee0768ad04c404","slug":"a-group-of-kanwariyas-leave-with-their-heads-bowed-at-the-vankhandeshwar-temple-auraiya-news-c-211-1-aur1005-115146-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: वनखंडेश्वर मंदिर पर माथा टेक कांवड़ियों का जत्था रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: वनखंडेश्वर मंदिर पर माथा टेक कांवड़ियों का जत्था रवाना
विज्ञापन
एरवाकटरा। कस्बा उमरैन स्थित प्राचीन वनखंडेश्वर मंदिर में मत्था टेकने के बाद 51 कांवड़ियों का जत्था फर्रुखाबाद के लिए रवाना हुआ। डीजे की धुनों पर झूमते हुए भक्त जिस मार्ग से गुजरे वहां लोगों ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की।
फर्रुखाबाद रवाना होने वाले कांवड़ियों का जत्था रविवार की दोपहर प्रांचीन वनखंडेश्वर मंदिर पर एकत्रित हुआ। जहां माथा टेकने के बाद कांवड़ियों बम-बम भोले का जयघोष करते डीजे की धुनों पर झूमते हुए जोश के साथ फर्रुखाबाद रवाना हुए। जत्थे में शामिल पंकज पांडेय, मनोज श्रीवास्तव आदि ने बताया कि सभी कांवड़िये बाइक से फर्रुखाबाद जाएंगे। वहां के घटियाघाट से गंगाजल लाकर सोमवार को इटावा जनपद के सरसईनाबर स्थित हजारी महादेव पर जलाभिषेक करेंगे।
इस जत्थे कल्लू मिश्रा, रमन शर्मा, सचिन यादव, मनोज श्रीवास्तव, शिवम शर्मा, राजीव शर्मा, आलोक गुप्ता, शिवम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। शिवभक्तों ने बताया कि वह रविवार रात में गंगाजल भरकर सोमवार सुबह दौड़ते हुए सरसईनाबर पहुंचकर हजारी महादेव का जलाभिषेक करेंगे।