{"_id":"65df8329a1c4e8a435065bd6","slug":"a-group-of-60-farmers-left-for-kanpur-agricultural-fair-and-training-auraiya-news-c-211-1-aur1002-109146-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 60 किसानों का जत्था कानपुर कृषि मेला व प्रशिक्षण के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 60 किसानों का जत्था कानपुर कृषि मेला व प्रशिक्षण के लिए रवाना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। अपेक्षा महिला एवं बाल विकास समिति के संयुक्त सहयोग से एसएमएई के तहत आयोजित मेले में शामिल होने कानपुर जा रहे 60 किसानों के जत्थे की बस को डीडी कृषि व बीडीओ सदर ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
सात विकास खंडों के 60 किसानों की भ्रमण यात्रा बुधवार को ककोर मुख्यालय से रवाना की गई। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए समिति सचिव रीना पांडेय ने बताया कि सब मिशन आन एग्रीकल्चर एक्स्टेंशन योजना (SMAE) के तहत कृषि भवन गुमटी नंबर नौ रावतपुर कानपुर नगर में कृषि मेला का आयोजन किया जा रहा है।
इसमें प्रतिभाग कराने को कृषकों को ले जाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए किसानों का तकनीकी ज्ञान बढ़ाना बहुत आवश्यक है, क्योंकि किसान सदियों से जिस पद्धति से जिन फसलों को करता चला आ रहा है, वही फसल सरलता से कर सकता है। अब इस समय किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन करने की जरूरत है। नकदी फसल कैसे करें, जिससे किसानों की आय बढ़े।
विज्ञापन
इसी परिप्रेक्ष्य में किसानों को मेला भ्रमण प्रशिक्षण के माध्यम से समिति कृषि विभाग के सहयोग से तकनीकी जानकारी बढ़ाने, किसानों को जागरूक करने का काम रही है। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी बब्बन मौर्या, कृषि उपनिदेशक, सुनीता, राजरानी, सोनम, अनीता, मनोरमा, राणा प्रताप, देवानंद सहित काफी लोग मौजूद रहे।