{"_id":"681b9c917912e8674d02ee38","slug":"a-girl-troubled-by-illness-committed-suicide-by-hanging-herself-auraiya-news-c-211-1-aur1007-125569-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बीमारी से परेशान युवती ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बीमारी से परेशान युवती ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
रुरुगंज। कुदरकोट थाना के गांव अलाईनगर में मंगलवार रात को एक युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। परिजन के अनुसार युवती ने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या की है।
अलाईनगर निवासी राजेंद्र सिंह की बेटी राधा देवी (18) घर के काम में परिजनों का सहयोग करती थी। मंगलवार रात करीब 9:30 बजे के करीब उसने दूसरे मकान के कमरे में पंखे के कुंडे में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन ने शव लटकता देख घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचीं थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि बेटी लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। इससे तनाव में रहती थी। उसने बीमारी के चलते आत्महत्या कर ली है। थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि युवती ने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या की है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है।